रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 10:55 बजे सेक्टर-19, नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक विधानसभा परिसर में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि भोज में भाग लेंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 9:00 बजे विधानसभा से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और रात 9:25 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।