आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन, CM साय होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 10:55 बजे सेक्टर-19, नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे से रात 9:00 बजे तक विधानसभा परिसर में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि भोज में भाग लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 9:00 बजे विधानसभा से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और रात 9:25 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *