CM विष्णुदेव साय आज रायपुर से जशपुर दौरे पर, ‘रथयात्रा महोत्सव 2026’ में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर से जशपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:55 बजे गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित ‘रथयात्रा महोत्सव-2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे 11:45 बजे मंदिर परिसर से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत कांसाबेल के लिए रवाना होंगे और 1:20 बजे हेलीपैड बगीचा पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर 1:35 बजे ग्राम-टांगेकोना स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे से शाम 4:30 बजे तक ग्राम-टांगेकोना में आयोजित रथयात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 4:30 बजे वे मंदिर परिसर से रवाना होकर 4:40 बजे बगीचा स्थित अपने निज निवास पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *