NSUI रायपुर जिला के सचिव संस्कार पांडेय की दादी दुर्गा पांडेय का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

रायपुर। NSUI रायपुर जिला के सचिव संस्कार पांडेय की दादी दुर्गा पांडेय का 15 जुलाई 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं परिचितों में शोक की लहर है।

दिवंगत दुर्गा पांडेय की अंतिम यात्रा आज, 16 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे अशोक नगर स्थित उनके निवास से कोटा मुक्ति धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शोकाकुल परिवार ने सभी परिजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं आमजन से विनम्र आग्रह किया है कि वे दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें तथा अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *