आज बगिया से लौटकर विधानसभा के मानसून सत्र में शामिल होंगे CM विष्णुदेव साय

रायपुर। CM विष्णुदेव साय के आधिकारिक कार्यक्रम को लेकर शेड्यूल जारी हुआ है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न शासकीय गतिविधियों में भाग लेंगे। दिन का प्रमुख कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में उनकी उपस्थिति रहेगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे निज निवास बगिया से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद 9:05 बजे हेलीपैड बगिया, विकासखंड कांसाबेल, जिला जशपुर पहुंचेंगे और 9:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री 10:25 बजे पुलिस मुख्यालय स्थित हेलीपैड, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां से 10:30 बजे कार द्वारा विधानसभा के लिए रवाना होंगे तथा 10:35 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल रहेंगे। विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे विधानसभा परिसर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *