छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट

रायपुर। भारतीय मौसम विभाग (IMD) रायपुर ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की गरज-चमक के साथ बारिश और सतही तेज हवाएं चलने की संभावना है।

IMD रायपुर की ओर से जारी चेतावनी के मुताबिक बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM), जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG), कोरबा, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती और सूरजपुर-बैकुंठपुर (SB) क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की स्थिति बन सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है। यह चेतावनी 18 जुलाई को सुबह 9:19 बजे जारी की गई है, जिसकी वैधता दोपहर 12:19 बजे तक रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *