आज CM विष्णुदेव साय पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 21 जुलाई की सुबह 11 बजे सिविल लाइन मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद वे 11:25 बजे नवा रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11:30 से 12:30 बजे तक मंत्रालय, महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे।

दोपहर 1 बजे तक वे मंत्रालय में ही रहेंगे। दोपहर वहां से पुनः प्रस्थान कर 2:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे रात 9 तक आरक्षित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

मुख्यमंत्री के पूरे दिन के कार्यक्रम को देखते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए कर दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *