127 किसानों के खाते से 1 करोड़ 92 लाख का गबन, सहकारी बैंक का कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार 

सरगुजा/अम्बिकापुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा पेटला में हुई अनियमितता केसीसी लोन मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है, एक आरोपी दीपक कुमार चक्रधारी की गिरफ्तारी हुई। जो सहकारी बैंक में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे। मामले की जांच के लिए गठित दल ने जिला प्रशासन को बताया था कि 127 किसानों के फजी हस्ताक्षर कर 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार आहरण कर लिया गया था। गबन में बैंक कर्मचारी भुपेन्द्र सिंह परिहार तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक शाखा पेटला, शिवशंकर सोनी सहायक लेखापाल, ललिता सिन्हा केशियर, सुमित कुमार समान्य सहायक, दीपक कुमार चक्रधारी दैनिक वेतन भोगी कम्युटर आपरेटर तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी मदन सिंह, प्राधिकृत अधिकारी जोगी राम, सैनाथ केरकेटटा वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं तत्कालीन समिती प्रबंधक की संलिप्ता पाई गई।

पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में संज्ञान लिया। और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। तलाशी के दौरान आरोपी दीपक कुमार चक्रधारी को हिरासत में लेकर पुछताछ की गई, जो अन्य आरोपियों के साथ सांठगांठ कर गबन करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम कार्यवाही करते हुए आरोपी को गबन मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *