श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज में चोरी 

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र स्थित श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी का मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के एसी में लगे कॉपर वायर को दो अज्ञात युवकों ने काटकर चोरी कर लिया। घटना 12 जुलाई की देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के मेंटेनेंस इंचार्ज एम. प्रवीण कुमार ने पंडरी थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, रात के समय दो अज्ञात युवक मेडिकल कॉलेज कैंपस में पहुंचे और वहां लगे एयर कंडीशनर के कॉपर वायर को काटकर अपने साथ ले गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज कॉलेज प्रबंधन और मैनेजमेंट के पास सुरक्षित है, जिसे पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *