नई एसपी भावना पांडेय ने धमतरी जिले के 8 पुलिस इंस्पेक्टरों का किया ट्रांसफर

धमतरी। एसपी भावना पांडेय (IPS) ने जिले के 8 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के तहत जिले के कई थाने और चौकियों में निरीक्षक स्तर के अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी अर्जुनी नियुक्त किया गया है। निरीक्षक अरुण साहू को थाना प्रभारी नगरी से थाना प्रभारी भखारा पदस्थ किया गया है। निरीक्षक उमेश पाटिल को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी सिहावा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक समीर तिवारी को रक्षित केंद्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर नियुक्त किया गया है। निरीक्षक सन्नी दुबे को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी रुद्री पदस्थ किया गया है। निरीक्षक तापेश्वर नेताम को थाना प्रभारी भखारा से थाना प्रभारी नगरी की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव को रक्षित केंद्र धमतरी से थाना प्रभारी बोराई नियुक्त किया गया है। निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को थाना प्रभारी अर्जुनी से थाना प्रभारी साइबर पदस्थ किया गया है।

बता दें कि जिन थाना और चौकी इलाकों में पूर्व से सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी प्रभारी के रूप में पदस्थ थे, वहां अब निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। इस निर्णय से पुलिस नेतृत्व को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *