CM विष्णुदेव साय कल कैबिनेट मीटिंग लेंगे

रायपुर। CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026 को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन सुबह 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगा।

बैठक में प्रदेश सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और कई विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों का असर राज्य की नीतियों और योजनाओं पर पड़ सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक को लेकर सभी विभागों ने संबंधित प्रस्तावों की तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक के बाद सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *