रायगढ़। पुसौर पुलिस ने घर में हुई चोरी मामले चोरी और कबाड़ी वाला गिरफ्तार हो गया है। जामपाली निवासी देव कुमार नायक ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि8 जून की रात भोजन करने के बाद परिवार के साथ सो गया था। अगले दिन सुबह उठने पर घर के किचन से बजाज कंपनी का इंडक्शन चूल्हा , रेडियो, स्मार्टफोन और दीवान में रखी नगदी की री कर ली गई थी। रिपोर्ट पर पुसौर थाने में अपराध क्रमांक 162/2026 अंतर्गत धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान संदेही डिलेश्वर सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने घर से नगदी, इंडक्शन चूल्हा, रेडियो एवं मोबाइल चोरी किया था। पूछताछ में उसने मोबाइल और रेडियो को झाड़ियों में फेंक देना तथा चोरी का इंडक्शन चूल्हा बलदेव साव नामक कबाड़ी को बेच देना स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर शेष ₹3,950 नगद बरामद कर जब्त किया गया।
इसके बाद पुलिस ने कबाड़ी बलदेव साव से पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि उसने डिलेश्वर सोनी से चोरी का इंडक्शन चूल्हा ₹1,000 में खरीदा था तथा उसे तोड़कर कबाड़ में मिला दिया था। उसके कब्जे से इंडक्शन चूल्हे का टूटा हुआ हिस्सा बरामद कर जब्त किया गया। चोरी की संपत्ति खरीदने के कारण आरोपी बलदेव साव के विरुद्ध धारा 317(2) बीएनएस भी प्रकरण में जोड़ी गई । पुसौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी में डिलेश्वर सोनी और बलदेव साव शामिल है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश – चोरी करने वालों के साथ-साथ चोरी का माल खरीदने वाले भी कानून की गिरफ्त से नहीं बचेंगे। ऐसे लोगों पर समान रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि संदिग्ध वस्तुओं की खरीद-बिक्री से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।