रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पदाधिकारियों से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।
भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को गति मिलेगी। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी अभियानों और पार्टी के कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री साय ने पदाधिकारियों से जनता के बीच सक्रिय रहने और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनके प्रयासों से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारी मौजूद है।