रायपुर। पुलिस 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर बनाई हुई है। इस बीच पुलिस को लाइटर पिस्टल लिए युवक का वीडियो मिला। जिस पर एक्शन लेते गिरफ्तारी की हुई कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने मामले में बताया कि लाइटर पिस्टल के साथ वीडियो में जो युवक नजर आ रहा है उसका नाम राहुल छतरी है। मठपुरैना BSUP कॉलोनी का निवासी है। खुद को गुंडा-मवाली बताने सोशल मीडिया में यह वीडियो पोस्ट किया था।
ताकि लोग उससे डरे और डॉन बनकर दहशत फैलाते रहे। गिरफ्तारी के बाद युवक ने माफी मांगी और ये हरकत नहीं करने की अपील की। पुलिस ने सबक सिखाते वीडियो पोस्ट भी किया है। कोर्ट में पेश कर रायपुर जेल भेज दिया है।