रायपुर। एक्टिवा में बैठे चार युवकों का फ़ोटो भांठागांव चौक में तैनात प्रधान आरक्षक संतोष चंद्राकर द्वारा संज्ञान में लाया जिस पर पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशानुसार युवकों को यातायात कार्यालय बुलाया गया।

पूछताछ और सत्यापन उपरांत वाहन क्रमांक CG 04 LE 9849 के चालक नैतिक गवली पिता शंकर गवली पता बैरन रायपुर के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 4/181, 5/180, 184, 128/194 सी के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल ₹4,500 का चालान किया गया।

इस दौरान उन चारों युवकों एवं परिजन को सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर सड़क हादसों के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की सख्त समझाइश दी गई।
