रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में वीआईपी रोड पर दिया कैफे के सामने एक युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़ित यश माधवानी, निवासी सिंधु वाटिका अमलीडीह, ने पुलिस को दिए बयान में घटना की जानकारी दी है। पीड़ित के अनुसार, 8 अगस्त 2026 की रात करीब 12:40 बजे वह वीआईपी रोड स्थित दिया कैफे से अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था। इसी दौरान कटोरा तालाब निवासी युवराज पंजाबी और उसका एक साथी वहां पहुंचे।
आरोप है कि दोनों ने बिना किसी वजह के युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का एवं पंच से मारपीट की। मारपीट में युवक के होंठ, पीठ और सिर में चोट आने की बात सामने आई है। पीड़ित ने मामले में तेलीबांधा पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।