बलदाकछार में परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन

बलौदाबाजार। वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार वन परिक्षेत्र बल्दाकछार में गुरुवार को परिक्षेत्र स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एक पेड माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया।इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता विकसित करने का एक जनआंदोलन है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों को वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, वन प्रबंधन समितियों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को प्रभावी रूप से प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, जलवायु संतुलन एवं प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को बताया गया कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। वन महोत्सव के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रकृति संरक्षण के इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान ग्राम अर्जुनी (ब) स्थित गौठान में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानीय एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम में प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी बलौदाबाजारसुश्री एकता कर सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही बलदाकछार वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले जनपद सदस्य, सरपंचगण, वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *