रायपुर। रोड किनारे चल रही महिला पर पीछे से हमला कर हत्या की कोशिश की गई है।
सेजबहार निवासी तुलेश टंडन ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि 5 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने ऑनलाइन पॉइंट च्वॉइस सेंटर से पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान नोहर कुर्रे के घर के पास पीछे से एक अज्ञात युवक उनके पास पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।शिकायत के अनुसार, आरोपी ने तुलेश टंडन को धक्का देकर नाली में गिरा दिया, जिससे उन्हें चोट आई। घटना के बाद उन्होंने अज्ञात युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 351(2) के तहत अपराध घटित होना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान और घटना के संबंध में आगे जांच की जा रही है।