संतोषी नगर में दो भाईयों पर जानलेवा हमला

रायपुर। दो भाईयों की हत्या की कोशिश की गई है। संतोषी नगर निवासी एक महिला ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 7 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे मोहल्ले के घनश्याम सोनवानी, राहुल सोनवानी एवं अन्य लोगों ने पुराने विवाद को लेकर उसके बेटों अनुज यादव और शुभम यादव के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोपियों को गाली-गलौज करने से मना किया, जिसके बाद सभी आरोपी एक राय होकर अनुज यादव और शुभम यादव के साथ हाथ-मुक्का एवं डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट में अनुज यादव के कमर और हाथ में चोट आई, जबकि शुभम यादव के पीठ और हाथ में चोट लगने की बात शिकायत में कही गई है।

महिला की शिकायत के आधार पर टिकरापारा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *