आज कुनकुरी दौरे पर CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रविवार, 9 अगस्त 2026 को जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे।इसके बाद वे 11:20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे और 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से जशपुर जिले के कुनकुरी के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12:50 बजे कुनकुरी स्थित हेलिपैड पहुंचने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा 12:55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:05 बजे अग्रसेन भवन, कुनकुरी, जिला जशपुर पहुंचेंगे। यहां 1:05 बजे से 1:35 बजे तक कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:35 बजे अग्रसेन भवन, कुनकुरी से कार द्वारा रवाना होकर करीब 2 बजे निज निवास, बगिया पहुंचेंगे, जहां उनके आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम का उल्लेख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *