रायपुर। शहर में यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा के दौरान रायपुर पुलिस की सक्रियता की एक और मिसाल सामने आई है। 08.08.2026 की रात्रि लगभग 9:30 बजे देवेंद्र नगर अंडर ब्रिज के पास यातायात प्रबंधन के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (ACP ट्रैफिक) स्नेहिल साहू को सड़क पर गिरा हुआ एक कीमती आईफोन (iPhone) मोबाइल मिला। एसीपी ट्रैफिक द्वारा तत्काल उक्त मोबाइल पॉइंट ड्यूटी पर तैनात आरक्षक 2087 युगल किशोर यदु को सुपुर्द करते हुए इसके वास्तविक स्वामी की पतासाजी के निर्देश दिए गए।
आरक्षक द्वारा तत्परता दिखाते हुए मोबाइल स्वामी के संबंध में जानकारी जुटाई गई, जिससे ज्ञात हुआ कि यह मोबाइल कमल विहार, रायपुर निवासी प्रार्थी जगीर सिंह का है। तत्पश्चात प्रार्थी को यातायात थाना फाफाडीह आमंत्रित कर विधिवत सत्यापन के पश्चात उनका मोबाइल सुरक्षित एवं सकुशल सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ कीमती मोबाइल वापस पाकर प्रार्थी जगीर सिंह ने खुशी जाहिर की और रायपुर पुलिस कमिश्नरेट, एसीपी ट्रैफिक स्नेहिल साहू तथा आरक्षक युगल किशोर यदु की कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।