रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सोमवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे निजी निवास बगिया से कार द्वारा रवाना होंगे और 9:55 बजे हेलीकॉप्टर से बगिया, जशपुर जिले के कांसाबेल पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से कांसाबेल से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री करीब 11:15 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 11:20 बजे कार द्वारा रवाना होकर 11:25 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा स्टेडियम पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री यहां ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल होंगे, जो सुबह 11:25 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्टेडियम से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से संचालित होगी।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे सुभाष स्टेडियम, रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 1:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे, जहां उनका आगमन एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।