रायपुर : क्लब की लोहे की रेलिंग गिरने से कारोबारी घायल, तेलीबांधा थाने में शिकायत

रायपुर। VIP रोड स्थित एक क्लब में हादसा हो गया। इस हादसे को लेकर खम्हारडीह निवासी कारोबारी विकास अग्रवाल ने तेलीबांधा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 8 अगस्त 2026 की रात वह अपने दोस्त रविकांत के साथ व्हीआईपी रोड स्थित एफ टीवी क्लब में खाना खाने गए थे।

विकास अग्रवाल के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे वह क्लब के अंदर कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान क्लब की पहली मंजिल पर लगी लोहे की रेलिंग अचानक गिर गई। रेलिंग उसके सिर के सामने हाथ में आकर लगी, जिससे उसके दोनों हाथों की कलाई में चोट आई।

घटना के समय उसका दोस्त रविकांत भी मौके पर मौजूद था और उसने पूरी घटना देखी। घायल कारोबारी ने मामले की शिकायत तेलीबांधा पुलिस से कर घटना की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *