पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव, अक्टूबर की जगह नवंबर में

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह पुलिस विभाग के अंतर्गत सूूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया है।आयोग द्वारा जारी संशोधन सूचना के अनुसार पहले मुख्य परीक्षा 24, 25 एवं 26 अक्टूबर 2026 को आयोजित किए जाने की संभावित तिथि घोषित की गई थी। अब 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

संशोधित कार्यक्रम के तहत अब सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 का आयोजन 02, 03 एवं 04 नवंबर 2026 को किया जाएगा।आयोग ने चिन्हांकित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि मुख्य परीक्षा के लिए उन्हें अलग से ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन संबंधी सूचना पृथक रूप से जारी की जाएगी।अभ्यर्थियों से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [www.psc.cg.gov.in](http://www.psc.cg.gov.in) का नियमित रूप से अवलोकन करते रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *