Headlines

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 11 दिव्यांगजनों को प्रदान की तिपहिया स्कूटी, बढ़ेगी आत्मनिर्भरता

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी के मानस मंच में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी का वितरण किया।

समारोह में साव ने कहा कि, स्कूटी मिलने से दिव्यांगजनों का आवागमन आसान होगा। वे अपने जरूरी काम अधिक सुविधापूर्वक कर सकेंगे।श्री साव ने कहा कि, दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं देना साय सरकार की प्राथमिकता है। उन्हें सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन जीने के अवसर मिलें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तिपहिया स्कूटी उनके लिए आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि लोरमी क्षेत्र के 11 दिव्यांग भाई-बहनों को आज यह सुविधा मिली है। इससे उन्हें अपने काम के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान देंगे।श्री साव ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद कर उन्हें आत्मनिर्भर बनते देखना खुशी की बात है। उन्होंने सभी दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सर्प मित्र को सुरक्षा किट प्रदान की

डिप्टी सीएम साव ने इस अवसर पर सर्प मित्र सुरेश यादव और प्रदीप निषाद को भी सर्प रेस्क्यू के लिए सुरक्षा किट प्रदान की। इससे वे सुरक्षित तरीके से अपने सेवा कार्य को आगे बढ़ा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *