रायपुर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही

रायपुर। राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ साथ तेज बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दोपहर 1:57 बजे से शाम 4:57 बजे तक प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

जारी चेतावनी में कुछ क्षेत्रों को मध्यम आंधी-तूफान की श्रेणी में रखा गया है। IMD के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।

वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा, गरज-चमक और बारिश का अनुमान है।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने तथा आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

आईएमडी के पूर्वानुमान में भी 22-23 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *