महाराष्ट्र। बारामती में विधायक रोहित पवार के पीए की 15 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. वह कल से लापता बताई जा रही थी. घर के पास ही एक नाले में उसकी लाश मिली है. बताया जा रहा है कि शनिवार को वह अपनी मां से किसी वजह से नाराज होकर घर से चली गई थी.
इस मामले में देर रात बारामती तालुका पुलिस थाने में लड़की के अपहरण और लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. एक तरफ पुलिस लड़की की तलाश कर रही थी, तभी उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया.
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक रोहित पवार बारामती मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, लड़की कल शाम 4 बजे मां से विवाद के बाद नाराज होकर घर से चली गई थी. बता दें, रोहित पवार महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चित नाम हैं. वे राजेंद्र पवार और सुनंदा पवार के बेटे हैं. उनके दादाजी अप्पासाहेब पवार थे, जो शरद पवार के बड़े भाई थे.
पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों पर टीमें भेजी थीं. वहीं, आज सुबह करीब 8:30 बजे लड़की की लाश मिली. इस मामले में बारामती के डीवाईएसपी चैतन्य कदम ने बताया कि लड़की के घर के बगल वाली बिल्डिंग की छत पर उसकी चप्पल मिली है और टेरेस का दरवाजा बंद था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.