Headlines

गोबरा नवापारा में बदमाश को छुड़ाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

गोबरा नवापारा। गोबरा नवापारा थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 222/2026 के मामले में रायपुर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील सोनवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PU 8713 भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार, प्रकरण में धारा 115(2), 126(2), 132, 221, 296, 351(2) एवं 61 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज है।

मामले में NSA के आरोपी लल्ला सोनवानी सहित कुल 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में जेल में निरुद्ध हैं।विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सुनील सोनवानी की पहचान की। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने विरोध किया, जिससे संघर्ष की स्थिति बनी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने, अपराधियों को संरक्षण देने अथवा गिरफ्तार आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *