धमतरी। निरीक्षण के दौरान सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने निजी चिकित्सा संस्थान से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि मरीजों को जांच के लिए अनावश्यक रूप से बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी परिस्थिति में मरीजों को दवाओं के लिए भटकना न पड़े।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी यू.एल. कौशिक सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।