नेहा त्रिपाठी का निधन

रायपुर। नुआपाड़ा, उड़ीसा निवासी नेहा त्रिपाठी (36 वर्ष) का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है।

नेहा त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी की पत्नी, वीरेंद्र बाग की पुत्री तथा प्रीति नाग, ज्योति बाग और श्रद्धा पटनायक की बहन थीं। उनका अंतिम संस्कार आज राजेंद्र नगर, रायपुर स्थित मुक्तिधाम में किया गया।

इस दुःखद निधन पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोकाकुल परिवार
वीरेंद्र बाग — पिता
राकेश त्रिपाठी — पति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *