छत्तीसगढ़ में 6 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए नवीन पद एवं स्थान पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक देवनारायण कश्यप को नगर पालिक निगम अंबिकापुर के आयुक्त पद से हटाकर उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

चित्रकांत चाली ठाकुर को अपर कलेक्टर, कोण्डागांव से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर की जिम्मेदारी दी गई है। दिप्ती गौते को अपर कलेक्टर, बलौदाबाजार-भाटापारा के पद से स्थानांतरित कर परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर बनाया गया है। गुरुदत्त लाल जगत को अपर कलेक्टर, बेमेतरा से स्थानांतरित कर उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग में पदस्थ किया गया है।

वहीं विनय कुमार अग्रवाल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर के पद से स्थानांतरित कर आयुक्त, नगर पालिक निगम अंबिकापुर के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. ऋतु वर्मा को उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-6 एवं 7) तथा अतिरिक्त प्रभार परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर के पद से मुक्त करते हुए परीक्षा नियंत्रक, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *