रायपुर। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने गांजा बिक्री की फिराक में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.139 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत 2 लाख बताई गई है, बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय हेलीपैड के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर डीसीपी वेस्ट रॉबिन्सन गुरिया के निर्देश पर सरस्वती नगर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम विक्रम देवार (26) निवासी देवार बस्ती कुकुरबेड़ा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास रखी प्लास्टिक की बोरी से गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 4.139 किलोग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में अपराध क्रमांक 180/2026, धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।