मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम
रायपुर। CM विष्णुदेव साय का आज रविवार 30 अगस्त 2026 को रायपुर में कार्यक्रमों में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित है। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात दोपहर में मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित ‘शांति और सम्मान’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 2:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।