Headlines

मंदिर के पास कुंड में बड़ी घटना, एक भाई और तीन बहनों की मौत

राजस्थान। धौलपुर जिले में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक भाई और 3 बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर से पूरा गांव स्तब्ध रह गया. मामला जिले के आंगई थाना इलाके के धौंध बिरजा गांव का है. जहां रविवार को तीन बहनें अपने एक भाई के साथ लोकदेवता हीरामन बाबा मंदिर पर दर्शन करने के लिए आईं थीं. इसी दौरान तीनों बहनें मंदिर पर पूजा अर्चना करने चली गईं और उनका भाई कुंड (तालाब) में नहाने चला गया. जब बहनों को भाई नहीं दिखा तो बहनें कुंड की तरफ पहुंची और भाई को कुंड में डूबता हुआ देखा. जिसके बाद तीनों बहनें उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गईं.

कुंड में पानी अधिक होने के कारण भाई और बहनों की डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर सरमथुरा थाना प्रभारी कृपाल सिंह और आंगई थाना पुलिस भी पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन बहनों के शव बरामद कर लिए. जबकि युवक का शव कई घंटे की मशक्कत के बाद कुंड से बाहर निकाला. बता दें कि आंगई थाना इलाके के नथुआ पुरा गांव के रहने वाले एक परिवार के कुछ लोग रविवार की सुबह को रक्षा बंधन पर्व के बाद पड़ने वाली दौज के अवसर पर धौंध बिरजा गांव के पास स्थित लोक देवता हीरामन बाबा मंदिर पर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे.

इसी दौरान 23 वर्षीय भोलू उर्फ़ रवि पुत्र लायक सिंह निवासी नथुआपुरा कुंड में नहाने चला गया. बताया जा रहा है कि भोलू नहाते समय कुंड के किनारे मोबाइल फोन से सेल्फी ले रहा था. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड के गहरे पानी में चला गया. भोलू को पानी में डूबता देख उसकी बहनें मनोरमा, बोटो और चचेरी बहन निशा उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गईं. कुंड में पानी अधिक होने के कारण तीनों बहनें भी डूब गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *