स्कूल जाते समय गिर जाती हूं सर, कीचड़ वाली सड़क को पक्की बनवा दीजिए, बच्ची पहुंची कलेक्टर के पास

मऊ। जिले में एक छोटी बच्ची की मासूम शिकायत ने सभी का ध्यान खींच लिया। कक्षा पहली में पढ़ने वाली समरा नाज अपने स्कूल जाने वाली सड़क की खराब हालत की शिकायत लेकर सीधे DM साहब के पास पहुंच गई।

समरा ने DM से अपनी परेशानी बताते हुए कहा, “DM सर, जब मैं स्कूल जाती हूं तो सड़क पर गिर जाती हूं। मेरे स्कूल की रोड बनवा दीजिए।” बच्ची की बात सुनकर DM ने उसकी समस्या को गंभीरता से लिया और सड़क की स्थिति को लेकर संज्ञान लेते हुए मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। समरा की मासूमियत के साथ अपनी समस्या रखने का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

वहीं, DM द्वारा बच्ची की शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाना भी लोगों के बीच सराहना का विषय बना हुआ है। एक छोटी बच्ची की आवाज सीधे प्रशासन तक पहुंची और अब उम्मीद है कि उसके स्कूल की खराब सड़क जल्द ही बेहतर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *