CGPSC 2025 का बड़ा अपडेट : मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 608 अभ्यर्थियों की किस्मत अब इंटरव्यू में होगी तय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा में 608 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है, जिन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की विस्तृत सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।

अभ्यर्थी सूची में नाम, रोल नंबर, आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि के आधार पर अपना परिणाम देख सकते हैं।राज्य सेवा परीक्षा 2025 के लिए आयोग ने विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के तहत परीक्षा प्रक्रिया आयोजित की थी। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 21 सितंबर 2026 से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होगी।आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से संबंधित आगामी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इंटरव्यू के बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के आधार पर राज्य सेवा के विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं रिज़ल्ट

CGPSC ने रिजल्ट के साथ चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी जारी की है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन क्रमांक व जन्मतिथि चेक कर सकते हैं।

नीचे डाउनलोड पर क्लिक करें और पीडीएफ के जरिए रिजल्ट जानें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *