होटल में रेप, मुख्य आरोपी और दो कर्मचारी गिरफ्तार

ऋषिकेश। होटल में 16 साल की लड़की के साथ कथित मारपीट और रेप के मामले में मंगलवार को मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक एजेंसी के मुताबिक ऋषिकेश पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी की पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले सुफियान के तौर पर हुई है. SHO ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने आरोपी को हरिद्वार के सिंहद्वार फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें 30 अगस्त को हुई घटना के समय पीड़िता की तस्वीरें और वीडियो थे. बिष्ट ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि होटल मैनेजमेंट ने नाबालिग पीड़िता को बिना सही पहचान-पत्र, वेरिफिकेशन या रजिस्टर में एंट्री किए होटल में आने दिया था. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी होने के बावजूद होटल मैनेजमेंट ने पुलिस को सूचित नहीं किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उन्हें बताया कि जब पुलिस पीड़िता को होटल से बाहर ले जा रही थी, तब CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे. SHO ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए होटल मैनेजर वैभव गुप्ता और ऑपरेटर राहुल अग्रवाल को हिरासत में लिया है. बिष्ट ने कहा कि पूछताछ और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *