रायपुर निगम कमिश्नर ने जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों का किया ट्रांसफर

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा ने प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नगर पालिक निगम रायपुर के सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।

नगर निगम रायपुर में जारी आदेश के अनुसार खेमलाल देवांगन, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 1 से जोन 5, श्री रवि लावनिया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 2 एवं अतिरिक्त प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय को प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय, पूरन तांडी सहायक राजस्व निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 3 से जोन 4, संदीप वर्मा स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 5 से जोन 8, आदिव्य हजारी स्वच्छता पर्यवेक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 6 से जोन 10, आत्मानंद साहू वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 7 से जोन 6, गोपी देवांगन स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 8 से जोन 1, उमेश नामदेव वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 9 से जोन 3, बारोन बंजारे वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 9 से जोन 2, अमित बेहरा स्वच्छता निरीक्षक प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 10 से जोन 9 एवं श्री भूषण ठाकुर वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक मुख्यालय से प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी जोन 7 में नवीन पदस्थापना दी गई है। रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त द्वारा उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *