भिलाई। अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने रुआबांधा कॉलोनी में सघन चेकिंग एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया। सुबह 4 बजे से 8 बजे तक चले इस अभियान में दो राजपत्रित अधिकारियों और चार निरीक्षकों सहित कुल 60 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान पुलिस ने दो स्थायी वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान क्षेत्र में रहने वाले बाहरी किरायेदारों की जांच की गई। साथ ही आदतन गुंडा-बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की पड़ताल की गई। मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तलाश में भी सघन चेकिंग की गई।

दो स्थायी वारंटी पकड़े गए
कॉम्बिंग गश्त के दौरान वारंटियों की तलाश करते हुए पुलिस ने दो स्थायी वारंटियों को पकड़ा। इनमें अनीश बाग (21 वर्ष), पिता प्रमोद बाग, निवासी सेक्टर-10, थाना भिलाई नगर और डानिश (20 वर्ष), पिता रामगोपाल, निवासी रुआबांधा, थाना भिलाई नगर शामिल हैं।
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान
दुर्ग पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने, अपराधों की रोकथाम करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया। अभियान में शामिल पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने समन्वित रूप से चेकिंग की और वारंटियों की तलाश की कार्रवाई को अंजाम दिया।