रायपुर पुलिस की तत्परता से ईदगाह भाटा मैदान में बड़ी अनहोनी टली

रायपुर। राजधानी रायपुर में आम लोगों को धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बटनदार धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईदगाह भाटा मैदान के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है और चाकू लहरा रहा है। सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शेख युसुफ उर्फ नजमुद्दीन (41 वर्ष), निवासी ईदगाह भाटा के सामने, रायपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार बटनदार चाकू बरामद किया। चाकू रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 206/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आजाद चौक सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायपुर पुलिस ने कहा है कि असामाजिक और आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *