रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नन्हे बाल गोपाल के साथ अपनी एक मनमोहक तस्वीर साझा करते हुए श्रद्धा और आनंद से भरा संदेश दिया है।
मुख्यमंत्री साय ने तस्वीर के साथ लिखा— “मन में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।”
तस्वीर में मुख्यमंत्री साय नन्हे बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। नन्हे बालक का बाल गोपाल जैसा मनमोहक रूप और माथे पर तिलक लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। मुख्यमंत्री का यह स्नेहिल अंदाज जन्माष्टमी के उल्लास और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री के इस संदेश के साथ ही सोशल मीडिया पर जन्माष्टमी की शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। “मन में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के संदेश ने जन्माष्टमी के पर्व की खुशी और भक्ति के रंग को और भी गहरा कर दिया।