8 लोगों की मौत, ट्रक में कार जा घुसी

केरल। त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। हादसा कैपमंगलम इलाके के पनंबिकुन्नु सेंटर के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11:40 बजे एक कार सड़क किनारे खड़े मालवाहक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकलकर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर शवों को बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, मृतकों के तमिलनाडु के रहने वाले होने और छात्रों से संबंधित होने की आशंका है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *