रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह और गुढ़ियारी में आयोजित विशाल दही हांडी कार्यक्रम सहित कई अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक मुख्यमंत्री राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह वर्ष-2026 में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम लोकभवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटकर आरक्षित रहेंगे। शाम को मुख्यमंत्री फिर कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।
6:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 6:30 बजे होटल बेबीलोन इंटरनेशनल पहुंचेंगे, जहां Live Times Programme में शाम 6:30 से 7:30 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढ़ियारी, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 7:45 से 8:45 बजे तक “विशाल दही हांडी” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रात 8:55 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटकर आरक्षित रहेंगे।