15 साल बाद फिर कोर्ट लौटने की तैयारी में अमित जोगी, इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘न्याय के लिए संघर्ष में परमेश्वर का सच्चा साधन बन सकूं’

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी के बेटे और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के नेता अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की है। उन्होंने बताया कि करीब 15 वर्षों के अंतराल के बाद अब वह फिर से कोर्ट लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

अमित जोगी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह रायपुर जिला न्यायालय में लौटने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि अब उनकी मम्मी, रिचा और अयान यहीं हैं। उन्होंने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से प्रार्थना करने की अपील भी की।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रार्थना करें कि वह “न्याय के लिए संघर्ष में परमेश्वर का एक सच्चा साधन बन सकूं।”

अमित जोगी की यह पोस्ट ऐसे समय सामने आई है, जब उनके खिलाफ चल रहे चर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है। अप्रैल 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी थी और मामले में आगे सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *