युवक की अचानक आधी रात हुई शादी! घर वाले हैरान

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम कहानी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद अगले दिन दोनों की शादी करा दी गई। शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, युवक बोचहां थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि युवती अहियापुर थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और करीब एक साल में यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान उसके वहां आने की जानकारी ग्रामीणों और युवती के परिजनों को हो गई। लोगों ने युवक को पकड़ लिया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के रिश्ते को देखते हुए उनकी शादी कराने का फैसला किया। अगले दिन युवती के घर पर शादी की तैयारी की गई। महिलाओं ने शादी के गीत गाए और ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया।

इस पूरी घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जिसमें युवक को युवती की मांग में सिंदूर भरते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, शादी को लेकर दोनों पक्षों की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *