आमानाका में रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे आज 8 अगस्त को एक अज्ञात युवक का शव मृत अवस्था में पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर युवक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 28 साल है। उसकी कद-काठी सामान्य है तथा बाल काले और छोटे हैं। चेहरे पर हल्की दाढ़ी-मूंछ है।

मृतक ने काले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पैंट पहन रखी थी।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। आमानाका पुलिस द्वारा मृतक के हुलिए और उपलब्ध फोटो के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उक्त हुलिए के युवक को पहचानता हो या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल आमानाका पुलिस से संपर्क करें। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के साथ घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *