बालोद में पोस्टर लगा रहा युवक करंट से झुलसा, मौत

BALOD NEWS : बालोद जिले के गुंडरदेही नगर में होर्डिंग पर पोस्टर लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, युवक होर्डिंग पर पोस्टर लगा रहा था, तभी वह ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया।करंट लगने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान महाजीत (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के भोपाल का रहने वाला है।

Youth Dies Hording Poster वहीं घटना की सूचना मिलते ही गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *