बिलासपुर। अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग लगातार सख्त छापेमार कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पिकअप, ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों से भारी मात्रा में अवैध साल, सागौन, खैर और सागौन की लकड़ी जब्त कर वाहन चालकों और तस्करों पर मामले दर्ज किए गए हैं।
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के कोटा परियोजना मंडल में वन अमले ने अवैध रूप से सागौन की लकड़ी का परिवहन करते हुए एक पिकअप और एक बाइक जब्त की है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया गया है।
कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर के भैंसाझार परिक्षेत्र के कलमीटार बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी./1586 से जोगीपुर-रतनपुर सड़क मार्ग पर गश्त के दौरान वन अमले ने एक महिंद्रा पिकअप वाहन में सागौन प्रजाति के 11 लट्ठे अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़े। जब्त लकड़ी की मात्रा 1.138 घन मीटर है। कार्रवाई के दौरान वन अमले ने महिंद्रा पिकअप वाहन क्रमांक ब्ळ-10 ब्।-5582 और लीवो (होंडा) बाइक क्रमांक ब्ळ-28 छ-3192 को जब्त कर अभिरक्षा में लिया। मामले में नीलकुमार घृतलहरे, ललित साहू, लालसिंह और दुर्गेश पाली के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण क्रमांक 87/27 दिनांक 21 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया।