रायपुर। बीजेपी नेता एवं जिला पंचायत के पूर्व सदस्य खूबलाल ध्रुव ने रायपुर स्थित कार्यालय मुख्य वन संरक्षक में मुख्य वन संरक्षक एस. मणिवासन (IFS) से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रशासनिक एवं वन विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई।

खूबलाल ध्रुव ने कहा कि मूलतः तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले एस. मणिवासन ने छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक एवं वनीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने गरियाबंद और केशकाल में सेवाएं देने के साथ ही जांजगीर-चांपा में डीएफओ तथा सुकमा में जिला पंचायत सीईओ (डेपुटेशन) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
ध्रुव ने कहा कि एस. मणिवासन से बातचीत के दौरान उनके प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ सरल, सहज और शालीन व्यक्तित्व से प्रभावित होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे ऊर्जावान और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी से मुलाकात उनके लिए बेहद सुखद और स्मरणीय अनुभव रहा।उन्होंने कहा कि एस. मणिवासन जैसे अनुभवी अधिकारियों से संवाद प्रशासनिक कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े विषयों को समझने में भी उपयोगी होता है।