कोरबा में व्यापारी ने किया किशोरी का बलात्कार

कोरबा। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों में शामिल एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली थाना में नाबालिग से छेड़छाड़ का गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि शहर के बड़े व्यापारी चेतन दास चौधरी ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। नाबालिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने देर शाम मामला पंजीबद्ध कर लिया।

मामले की पुष्टि करते हुए कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मामला सामने आया है। एक नाबालिक हमारे पास आई थी और उसने बताया कि चेतन दास चौधरी नाम के व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता और उसके परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *